कश्मीर की वादियों में एक छोटा सा जहाँ बनाया था मैंने ,
उस घर को प्यार और अपनेपन से सजाया था मैंने .
हर तरफ खूबसूरती का आभास था वहां,
खुशबू में भी ज़िन्दगी का एहसास था वहां .
बच्चे मुस्कुराते हुए घर आते थे वहां ,
अपनी ढेर सारी बातें सुनाके जाते थे वहां .
ज़िन्दगी के हसीं सपने जिए जा रही थी मैं ,
एक - एक पल ख़ुशी से बिठाये जा रही थी मैं .
चारो तरफ पानी की लेहेरें बात करती थी मुझ से ,
आती जाती लुका छुपी खेलती थी मुझ से .
फूलों में नए रंग भरे थे उस दिन ,
वह भी मुस्कुराने लगे थे उस दिन.
बादलों से घिरा हुआ यह शहर था मेरा ,
ज़िन्दगी को रोशन किये हुए जहाँ था मेरा.
सब तरफ सुकून था यहाँ,
सब तरफ अमन था यहाँ .
हर दिन एक नया सवेरा था , हर शाम एक अनकही दास्ताँ थी यहाँ .
एक खुशबू महेकती थी हवा में ,
एक प्यार का एहसास था सबके दिलों में .
फिर एक रात ------
जाने क्यूँ फूलों से मुस्कराहट चली गयी ,
जाने क्यूँ मेरी ज़िन्दगी आंसुओं से भर गयी .
जाने क्यूँ वह लोग आये और तबाह कर गए ,
जाने क्यूँ पंछी अपने जहाँ से उड़ गए .
ना जाने कहाँ वह अमन गुमनाम हो गया ,
ना जाने कहाँ वह प्यार खो गया .
एक रात में यह शहर राख में बदल गया ,
एक रात में सब कुछ उजर गया .
जाने किस बात की सजा हमें मिली ,
जाने किन गलतियों ने हमारी ज़िन्दगी ले ली .
काला कपडा दाल कर आये थे वह लोग ,
काली कर गए मेरी रातें - मेरा दिन वह लोग .
आज भी यह सवाल पूछने के लिए भटक रही हूँ मैं ,
आज भी मेरा कसूर जान ने के लिए तड़प रही हूँ मैं.
क्या जवाब दे सकोगे तुम मेरी इस हालत का,
क्या खुश रह सकोगे तुम मेरा सब कुछ ले कर .
मिति में मिलना है सबको एक दिन,
यह दुनिया छोड़ के जाना है सबको एक दिन .
तब क्या इस ज़मीन के टुकड़े को अपने साथ ले जा पाओगे ,
तब क्या उन मासूम बच्चों की जान वापस दे पाओगे .
इस दुनिया में राज़ करने वाला कोई और है ,
इस को चलाने वाला कोई और है ,
भूल गए तुम
भूल गए तुम .......
तुम्हारी आत्मा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Book Review : The Palace of Illusions by Chitra Banerjee Hello friends, Recently I read this book "The Palace of Illusions" and...
-
Hi Folks, Today we will learn , How to prepare "Tea". Ingredients: water -1 cup Tea leaves -1 t...
-
Lets talk about a story today !!! There were 2 Kids , Salim and Rahul. They were very happy with each other. They like to spend time with ...
-
Its been a long time for me to write something and publish .. I don't know may be..I didn't get enough courage to publish my though...

nice 1.... a very sensitive topic :)
ReplyDeleteAwesome Patriotism Thought dear... har shaqs ko yeh padhna chahiye.. Keep up the good work sweety....
ReplyDelete